फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में अकेले रह रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में इमामबाड़ा के पास एक महिला की मौत हो गई। दो दिन बाद पड़ोसियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घर का गेट तोड़कर अंदर पहुंची, जहां वह कमरे में मृत पाई गईं। महिला पति की मौत के बाद अकेले ही मकान में रहती थी। मौत का अनुमान बीमारी से होना लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के गढिया फाटक स्थित इमामबाड़ा के पास हफिजा बेगम (65) अकेले रहती थीं। रविवार शाम को आखिरी बार पड़ोसियों ने घर पर देखा था, इसके बाद वह नजर नहीं आईं। सोमवार की शाम पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। सोमवार की देर रात पड़ोसियों की सूचना पाकर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां गेट तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। कमरे में हफिजा बेगम मृत अवस्था में पड़ी थीं। पुलिस ने पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया। मौत का कारण बीमारी के चलते माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक निग्वेंद्र सिंह ने बताया कि पति की मौत के बाद से ही हफिजा बेगम अकेले रहती थीं। उनके कोई संतान भी नहीं थी। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें