फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्नूकर दो सेट गंवाने के बाद आलोक ने की शानदार वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शियरवुड कॉलेज में सोमवार को शुरू हुई 17वीं सीटी झा मेमोरियल स्नूकर चैंपियनशिप के पहले मैच में आलोक राज बेन ने आवेश गुप्ता को 3-2 से शिकस्त दी। यह प्रतियोगिता 17 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

आलोक और आवेश के बीच मैच बेहद करीबी रहा। पहले दो सेटों में आवेश ने क्रमशः 63-29 और 61-48 के स्कोर से जीत दर्ज की। इसके बाद आलोक ने वापसी करते हुए तीसरा सेट 50-44 से अपने नाम किया। चौथे सेट में आलोक ने 76-39 के बड़े अंतर से जीत हासिल कर स्कोर बराबर किया। निर्णायक और पांचवें सेट में आलोक ने 63-40 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया।
इससे पहले मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। जोनल बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के सचिव राहुल झा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, यह प्रतियोगिता स्थानीय स्नूकर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें