फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आपके मोबाइल और सामान पर चोरों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्रवेश गेट पर लगी जीआरपी व आरपीएफ की सुरक्षा को धता बताकर बदमाश ट्रेनों में जमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। आलम यह है कि चोर ट्रेन में सोते समय यात्रियों के मोबाइल व सामान को चुरा कर रहे है। ऐसे में सफर के दौरान यात्रियों को अपने सामान के सुरक्षा के प्रति सचेत रहना होगा। पिछले तीन दिनों में पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को पकड़ा है।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर रेलवे अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ऐसे में ट्रेनों में यात्री बढ़ने के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। ट्रेनों में मोबाइल चोरी के अधिकतर मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग और जीआरपी ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से करीब 40 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल बरामद किए गए। जीआरपी और आरपीएफ के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम परमजीत सिंह तोमर पुत्र अशोक सिंह निवासी उमरहाई मुरैना बताया। आरोपी के खिलाफ जीआरपी ग्वालियर में भी मुकदमा दर्ज है। वहीं दो दिन पहले भी जीआरपी ने चिरगांव स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया था। ऐसे में रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि जब यात्रियों को लाइन लगाकर प्रवेश दिया जा रहा है, तो मोबाइल चोर और अन्य आपराधिक तत्व कैसे स्टेशन में प्रवेश पा रहे हैं? ऐसे में रेलवे यात्रियों के सामान और जान की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सीओ जीआरपी नईम खान मंसूरी बताते हैं कि ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन चेकिंग की जा रही है। आपराधिक तत्वों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें