फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : ट्रेन में महिला से छेड़खानी, जीआरपी ने यात्री को उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सीट से उतरते समय एक यात्री का महिला से विवाद हो गया। महिला के छेड़खानी का आरोप लगाने पर जीआरपी ने यात्री को कोच से उतार लिया। थाने तक मामला पहुंचने के बाद महिला के तहरीर न देने पर जीआरपी ने यात्री को छोड़ दिया।
विज्ञापन

वाराणसी से चलकर ग्वालियर जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एम-1 कोच में झांसी की रहने वाली महिला प्रयागराज से झांसी के लिए सवार हुई थी। उसी कोच में ऊपर की सीट पर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का यात्री नैनी से मऊरानीपुर के लिए बैठा था। गाड़ी के ओरछा स्टेशन पहुंचने पर महिला ने हेल्प लाइन नंबर पर यात्री के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर जीआरपी व आरपीएफ उक्त यात्री को कोच से उतारकर थाने ले गई। यात्री ने बताया कि वह ऊपर की सीट से उतर रहा था। उसने महिला की सीट पर पैर रख दिया, जिससे विवाद हो गया। यात्री की दलील व यात्रियों से पूछताछ के बाद जीआरपी ने महिला से लिखित में शिकायत मांगी। महिला ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया। जीआरपी प्रभारी रामेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यात्री 50 साल का था और ऊपर की सीट से उतरते समय महिला की सीट पर उसके पैर रखने से विवाद हुआ। महिला को लगा कि वह छेड़खानी कर रहा था। महिला ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें