फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दरोगा पर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम बड़ागांव निवासी मनोज देवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके जरिए बताया कि 12 नवंबर को वह अपने पति के साथ भूसा जलने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली आई थी। वहां एक दरोगा को पति ने प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि प्रार्थना पत्र देखते ही दरोगा आग बबूला हो गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। दरोगा ने धमकी दी कि वह उनके खास आदमी के विरुद्ध शिकायत लेकर आए हैं। उसने परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। दरोगा को बताया कि पराली की आग के दौरान मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने वीडियो बनाया था। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई थी। इस पर दरोगा ने उसे थाने से भगा दिया। पुलिस क्षेत्राधिकार रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें