फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चिरगांव देहात में 17 सीटों वाली आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। चिरगांव देहात ग्राम पंचायत ने ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल की है। यहां 17 सीटों वाली डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की गई है। यह चिरगांव ब्लॉक की मॉडल लाइब्रेरी बनकर उभरी है। यह लाइब्रेरी पंचायत भवन में संचालित है। यहां विद्यार्थियों को शांत वातावरण में अध्ययन का अवसर मिल रहा है। सभी सीटों पर बिजली की सुविधा है। लाइब्रेरी की सुरक्षा के लिए दो कैमरे लगाए गए हैं। प्रधान प्रतिनिधि रिंकू कुशवाहा ने बताया कि गर्मी में एसी की व्यवस्था भी होगी। इस सुविधा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। उन्हें अब बेहतर अध्ययन के लिए शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें