झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र गांव धमधौली निवासी दीपक पाल ने एसएसपी से फरियाद लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने मारपीट की जिससे पत्नी के गर्भ में पल रहा सात माह का बच्चा मर गया, लेकिन पुलिस नियमानुसार कार्रवाई नहीं कर रही है।
पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर पर था। तभी एकजुट आरोपी जेसीबी लेकर खेत पर आए और नाली खोदने लगे। मना करने पर उन्होंने उसको और पत्नी को पीट दिया। यही नहीं, एक आरोपी ने चौपहिया वाहन से रौंदने की नीयत से टक्कर मारी। आरोपियों ने मारपीट की और अधमरा समझकर भाग गए। जब पिता थाने पर शिकायत करने गए तो उन्हें बैठा लिया। पुलिस ने मुझे व पत्नी को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनके पेट में पल रहा बच्चा खत्म हो गया। पीड़ित ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। ब्यूरो