फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शहर के सभी बिजलीघरों पर होगी ''डबल सर्किट लाइन''

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। शहर के सभी 16 बिजलीघरों पर 33 केवी की डबल लाइन होगी। नंदनपुरा बिजलीघर की लाइन पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद मुन्नालाल और रानीमहल की लाइन बनेगी। डबल सर्किट होने से एक लाइन में फाल्ट आने पर दूसरी को चालू कर तुरंत बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।



शहरी क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को 16 बिजलीघरों से बिजली आपूर्ति होती है। हंसारी और दुनारा पावर हाउस से 33 केवी लाइनों से आपूर्ति की व्यवस्था है। लेकिन लाइन वर्तमान में जर्जर और खस्ताहाल हैं। जरा-सा भार या आंधी-बारिश में यह बिगड़ जा रही है। हाल के गर्मी सीजन में तो यह स्थिति हुई कि ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति मुश्किल ही हो गयी। इन्हीं सब समस्याओं के दृष्टिगत विभाग ने एक मास्टर प्लान तैयार किया और प्रत्येक बिजलीघर पर डबल सर्किट तैयार करने की योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के सभी 16 बिजलीघरों पर पावर हाउस से बिजली प्राप्त करने के लिए 33 केवी की एक नहीं दो लाइनें विभाग के पास होंगी। ऐसे में यदि कहीं कोई फाल्ट होता है या फिर प्राकृतिक आपदा से लाइन टूटती है तो दूसरी लाइन को चालू कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी और लाइन सुधार के लिए विभाग के पास पर्याप्त समय भी होगा।
विज्ञापन


...........



बॉक्स में -

क्या है डबल सर्किट सिस्टम, कैसे करेगा काम



हंसारी और दुनारा से बिजली के लिए अभी आपूर्ति केवल सिंगल लाइन पर निर्भर है। कहीं फाल्ट आने पर पूरा फीडर बंद कर दिया जाता है। ऐसे में बिजलीघर से जुड़े पूरे क्षेत्र में बिजली ठप हो जाती है और उपभोक्ता परेशान रहते हैं। नए सिस्टम में डबल सर्किट लाइन होगी। यदि एक खराब होती है तो दूसरी सप्लाई शुरू हो जाएगी। अगर यह सिस्टम भी फैल होता है तो इससे निपटने के फीडर एक दूसरे से कनेक्ट रहेगा।

::



बॉक्स में -

डॉग की जगह बनेगी पेंथर लाइन



- अभी जो लाइनें बनी हैं वह पुरानी तकनीक पर आधारित डॉग कंडक्टर पर बनी हुई हैं। ये लाइनें विद्युत प्रवाह में कमजोर होने के साथ ही लोड और प्राकृतिक आपदा झेलने में कम सक्षम होती है। लेकिन नई पैंथर कंडक्टर लाइनें न सिर्फ मजबूत हैं बल्कि वोल्टेज भी अच्छा मिलेगा। साथ ही मामूली आंधी-पानी में यह फाल्ट नहीं होगी।
विज्ञापन


.........



वर्जन -

- शहर के बिजलीघरों के लिए 33 केवी डबल सर्किट बनाए जा रहे हैं। अभी शुरूआम नंदनपुरा से हुई है, इसके बाद मुन्नालाल और रानीमहल की लाइनें बनेगी। इन लाइनों के बनने से एक लाइन फाल्ट में आने से तुरंत दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।



- डॉ.चंद्रजीत प्रसाद

अधीक्षण अभियंता



विद्युत वितरण मंडल, शहर झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें