फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेल देश भर में लागू करेगा संपर्क रहित टिकट जांच प्रणाली

Fri, 24 Jul 2020 03:34 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज में सफल होने के बाद अब क्यूआर आधारित संपर्क रहित टिकट जांच प्रणाली को अब पूरे देश में लागू किया जा रहा है। इस प्रणाली में चेकिंग कर्मचारी को टिकट को छूना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


यात्री जैसे ही मोबाइल को क्यूआर रीडर मशीन के संपर्क में लाएगा, मशीन टिकट को तुरंत पढ़ लेगी। इसके लिए सेंटर फॉर रेलवे इंर्फोमेशन सिस्टम (क्रिश) ने सभी क्षेत्रीय रेलों पर एक साफ्टवेयर एप्लीकेशन लांच किया है, जो यात्री के आरक्षित टिकट विवरण को यूनीक क्यूआर कोड में प्रदर्शित करेगा।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कहीं से भी आरक्षित टिकट बुकिंग करने पर यात्री द्वारा उपलब्ध कराये गए मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड के यूआरएल वाला एक एसएमएस आएगा।
विज्ञापन


स्टेशन पर प्रवेश या टिकट की जांच के दौरान यात्री अपने एसएमएस में उपलब्ध क्यूआर कोड यूआरएल पर क्लिक करेगा और आरक्षित टिकट का क्यूआर कोड यात्री के मोबाइल ब्राउजर पर प्रदर्शित होने लगेगा।

क्रिश द्वारा विकसित एप्लिकेशन युक्त हैंड हेल्ड टर्मिनल का इस्तेमाल संपर्क रहित तरीके से क्यूआर कोड स्कैनिंग के लिए किया जा सकता है। क्यूआर कोड की स्कैनिंग करते ही यात्री की उपस्थिति संबंधी सभी विवरण स्वत: ही एप्लिकेशन में अपडेट हो जायेंगे।

रेलवे बोर्ड ने इस संपर्क रहित टिकट चेकिंग सिस्टम के स्कैनिंग को शीघ्र लागू करने को ध्यान में रख कर सभी जोनल रेलों के टिकट चेकिंग स्टाफ को प्रशिक्षित और जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

यह क्यूआर कोड आधारित संपर्क रहित टिकट स्कैनिंग प्रणाली मूल रूप से एक जून से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई थी और अब इसे पूर देश में भी आरक्षित टिकटों के लिए लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें