फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय वॉलीबाल : ग्वालियर ने उत्तराखंड को हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। विवेक निरंजन खेल अकादमी की ओर से गुलाम गौस खां पार्क में आयोजित अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। मैच के फाइनल मुकाबले में ग्वालियर ने उत्तराखंड को हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल पंजाब व उत्तराखंड के बीच हुआ, जिसमें उत्तराखंड ने 25-16, 25-16 केे सीधे सेटों में पंजाब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल एलएनआईपी ग्वालियर व दिल्ली के बीच खेला गया। जिसमें एलएनआईपी ग्वालियर ने दिल्ली को 25-17, 25-19 के सीधे सीटों में शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मैच उत्तराखंड और एलएनआईपी ग्वालियर के मध्य हुआ, जिसमें ग्वालियर 25-17, 25-20, 25-22 से सीधे सेटों में उत्तराखंड को हराकर अखिल भारतीय वॉलीबाॅल ट्रॉफी पर कब्जा कर चैंपियनशिप जीती। टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सीओ सिटी कल्याण सिंह यादव, एमएलसी रमा निरंजन, संजय पटवारी, जितेंद्र दीक्षित, रामकिशन निरंजन आदि ने विजेता एलएनआईपी ग्वालियर की टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें