फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सभी पात्रों को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

एरच। हर गरीब को पक्का आवास मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। सूची का घर-घर जाकर अधिकारियों के द्वारा सत्यापन का किया जा रहा है। अभी तक प्राप्त 191 आवेदनों की सूची का सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन




नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में ऑनलाइन आवेदन किए गए। विभाग द्वारा सूची तैयार कर सत्यापन के लिए भेजी जा रही है। सूची के सत्यापन के लिए गठित की गई अधिकारियों की टीम के द्वारा डोर टू डोर सत्यापन कार्य किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार रामदत्त व मौजा लेखपाल भूमेन्द्र मिश्रा के द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया की पहली बार 57 आवेदकों की सूची का सत्यापन कराकर विभाग को पात्र परिवारों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ दूसरी 134 की सूची का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कि योजना का लाभ प्रत्येक गरीब परिवार को मिलेगा। कोई भी गरीब परिवार योजना के लाभ से वंचित नही रहेगा। अपात्र परिवार को इसका लाभ कतई नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि दूसरी सूची का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अभी पांच सौ से अधिक की सूची भी विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। उसका भी जल्द सत्यापन का कार्य शुरू होगा। सत्यापन के कार्य में मोनू प्रजापति, अंकित नामदेव, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें