पीएसी पूर्वी जोन की 11वीं अंतर वाहिनी आर्चरी प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। 33 वीं वाहिनी पीएसी झांसी में आयोजित पीएसी पूर्वी जोन की 11वीं अंतर वाहिनी आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता में 962 अंक प्राप्त कर चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने पहला स्थान पाया। 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी 838 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। इसी क्रम में सर्वश्रेष्ठ पुरुष तीरंदाज का खिताब चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज के आरक्षी जयदीप कुशवाहा ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में निर्णायक शिव नारायण राजपूत, कृष्ण अवतार दीक्षित रहे। आयोजन सचिव सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी एके सिन्हा की उपस्थिति में प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाडियों, निर्णायक मंडल व कोच आदि को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डा. कर्ण सिंह यादव पुलिस उपाधीक्षक, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मराज भदौरिया, सहायक शिविरपाल निहाल सिंह सेंगर, लवकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।