फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी के चलते झांसी में अलर्ट, बीयू की परीक्षाएं निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे बवाल को देखते हुए झांसी में चौकसी बढ़ा दी गई है। अनहोनी की आशंका के चलते बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की दो दिन की परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं हैं। वहीं, आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में सपा कार्यकर्ता समेत दो युवकों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इनमें एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में धारा 144 लगी हुई है। पुलिस सतर्क है। जुमे की नमाज को देखते हुए जनपद में और चौकसी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह फोर्स तैनात रहेगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को होने वाली सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। शनिवार से परीक्षाएं अपने निर्धारित समय से होंगी। जो परीक्षाएं निरस्त की गई हैं, उनकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
उधर, थाना कोतवाली स्थित इतवारी गंज निवासी ताहिर को बृहस्पतिवार को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया। थाना चिरगांव के करठनपुरा मोहल्ला निवासी सपा कार्यकर्ता विक्रम सिंह यादव पर भी सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जुलूस निकालने के एक संदेश को मुफ्ती साबिर कासमी ने पूरी तरह से फर्जी बताया है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जिले में पूरी तरह शांति है। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें