फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अखिलेश का तंज, सट्टेबाज को बचाने के लिए मुख्यमंत्री से पैरवी कर रहे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सट्टेबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के झांसी के सट्टेबाजों को लेकर दिए बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी। मंगलवार को प्रयागराज में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि सबसे घटिया काम कोई कर सकता है तो भाजपा से जुड़े लोग कर सकते हैं। झांसी में कौन पकड़ा गया। भाजपा का सबसे मजबूत नेता। सौ करोड़ के घोटाले में भाजपा का नेता पकड़ा गया। बड़े-बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें हैं। अखिलेश ने बिना नाम लिए कहा कि जिनके साथ उसकी तस्वीर है, वह अभी मुख्यमंत्री से मिलकर आए हैं। मुख्यमंत्री से उसकी सिफारिश करके आए हैं कि वह निर्दोष है।
विज्ञापन

राजनीतिक गलियारों में मजबूत सट्टेबाज नेता के तौर पर आशीष उपाध्याय का नाम लिया जा रहा है लेकिन, उसकी पैरवी करने वालों के नाम को लेकर कयासबाजी चल रही है। कुछ लोग मुख्यमंत्री के पास जाने वाले को झांसी का स्थानीय नेता बता रहे हैं जबकि कुछ जानकार आरआरएस पदाधिकारी का भी नाम ले रहे हैं। अखिलेश की टिप्पणी के बाद झांसी में भाजपा नेताओं के भीतर भी अंदरखाने में उस नेता के बारे अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें