फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के समर्थन में फिर उतरे सपाई, मिठाई बांटी

Mon, 02 Jan 2017 12:22 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
अखिलेश के समर्थन में फिर उतरे सपाई, मिठाई बांटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में बदलते घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का ज्यादातर सपाइयों ने स्वागत किया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर मिठाई बांटी और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे बुलंद किए। उधर, पार्टी के कई बड़े नेता लखनऊ में डेरा डाले हैं। सांसद चंद्रपाल सिंह यादव और विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने पहले ही अखिलेश यादव में आस्था जता चुके हैं। लोग दिनभर टीवी से चिपके अपनी तरह से इस राजनीति की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

 रविवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया और इसके बाद ज्यादातर सपाई गदगद हो गए। वे सड़कों पर उतर पड़े और घूम-घूम कर अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए। नेताओं ने इलाइट चौराहे पर मिठाई बांटी और कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और अखिलेश यादव फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर सपा नेता एवं पार्षद पप्पे राइन, बंटी खटीक, कुलदीप सिंह दांगी, अल्ताफ मकरानी, वीरेंद्र महाराज, धर्मवीर भारती, जाकिर हुसैन और जाहिद मंसूरी सहित कई कार्यकर्ताऐ उपस्थित रहे।
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की बैठक दिलदार नगर में हुई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मजबूत होंगे। नरेश उत्तम को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहसिन खान, जगमोहन, सेमरी, राहुल मिश्रा, भावेश यादव, अरविंद दांगी, योगेंद्र यादव, बाबा यादव, फराज खान, रामदास पटेल, रंजीत प्रजापति, जीशान कुरैशी उपस्थित रहे। उधर, भाजपा, कांग्रेस और बसपा नेता भी सपा के इस घटनाक्रम के बाद नए सिरे से रणनीति पर विचार करते रहे। राजनीतिक गलियारों में सपा की चर्चा होती रही।
विज्ञापन


 
पटेल समाज मुख्यमंत्री के साथ
नरेश उत्तम पटेल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पटेल समाज खुश है। पूरा समाज मुख्यमंत्री के साथ है और इस बार चुनाव में उन्हें पूरी तरह समर्थन करेगा।
-रमा आरपी निरंजन, एमएलसी

फिर से बनेगी प्रत्याशियों की सूची
अखिलेश के सपा प्रमुख बनने के बाद अब टिकट का बंटवारा भी फिर से होगा। अच्छी छवि और जिताऊ नेताओं को टिकट मिलने की उम्मीद है। इस बार फिर सपा की सरकार बनेगी।
-संतराम पेंटर, पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव बैंक

सभी युवा सीएम के साथ
मुख्यमंत्री युवाओं के नेता हैं। युवा पूरी तरह से उनके साथ हैं। अब पार्टी और मजबूत होगी। गांव, गरीब और किसानों के हित में काम तेजी से होगा। यह सब मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है।
- अमित कुमार उर्फ बंटी खटीक, अध्यक्ष व्यापारी सेना

नए युग की शुरुआत
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में नए युग की शुरूआत हुई है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। हम सब मुख्यमंत्री के साथ हैं।
विज्ञापन

- शकील खान, सपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें