फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर मरीज को अखिलेश ने पहुंचवाई आर्थिक मदद

विज्ञापन
कैंसर पीड़ित की मदद को अस्पताल पहुंचे सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सलमान पारीछा - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही मरीज को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पहल पर कार्यकर्ताओं ने दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। झांसी निवासी शगुफ्ता कैंसर रोग से पीड़ित हैं। आर्थिक हालात अच्छे न होने से इलाज में कठिनाई आ रही थी। कुछ दिनों पहले यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शगुफ्ता की परेशानी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कानों तक भी पहुंच गई। उन्होंने सयुस के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप एवं समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सलमान पारीछा को शगुफ्ता के परिजनों से मिलकर उनकी मदद करने को कहा। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं का दल बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचा और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने परिजनों को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद सौंपी। पदाधिकारियों ने आगे भी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान अफसार अहमद, आकाश मालिक, फैसल खान समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें