फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने कसा डिजीटल इंडिया पर तंज

Wed, 01 Jul 2015 11:40 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार के डिजीटल इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि डिजीटल इंडिया की बात करने वाले अब गायब हैं, जबकि सपा सरकार क्रिकेट, कंप्यूटर और साइकिल के अनोखे तालमेल से शहर व गांव की दूरी को कम रही है। वह यहां बुधवार को आईजीसीएल के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत करने आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संशोधित कन्या विद्या धन योजना तथा वन महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप भी बांटे।
विज्ञापन

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बगैर भाजपा का नाम लिए कहा कि वह आज डिजीटल इंडिया की बात कर रहे हैं जबकि हम लैपटाप बांटकर डिजीटल तकनीकी की पहले ही शुरूआत कर चुके हैं। वन महोत्सव के शुभांरभ के मौके पर बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार में वृक्षारोपण में घोटाला हुआ था। पौधों की गिनती बढ़ाने के लिए पेड़ों की डालियां काट कर जमीन में लगा दी गईं थीं। सपा सरकार ने दो साल में प्रदेश में दस करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा है, इसमें बुंदेलखंड को प्राथमिकता दी गई है। झांसी, ललितपुर व जालौन जनपद में एक - एक हजार एकड़ भूमि में पौधा रोपण होगा। तीनों जनपदों में भूमि चिह्नित कर ली गई है। सीएम ने कहा कि आपदा पीड़ित किसानों की जितनी मदद सपा सरकार ने की है, उतनी पहले कोई भी सरकार नहीं कर पाई है। पीड़ित किसानों के लिए कोष खुला है। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की अन्य उपलब्धियां भी बताईं।
कार्यक्रम में उन्होंने जिले की 10 मेधावी बालिकाओं को कन्या विद्या धन के चेक प्रदान कर संशोधित कन्या विद्या धन योजना का शुभारंभ किया। साथ ही 25 छात्र - छात्राओं को लैपटॉप भी बांटे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव की शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री ने आईजीसीएल की विजेता टीम सिजवाहा सिक्सर को ट्राफी व पांच लाख के  चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, विधायक दीपनारायण सिंह यादव व डा. रश्मि आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें