फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी - 75 अस्थाई कर्मचारियों को मिलेगी स्थाई नियुक्ति

विज्ञापन
radio.jpg - फोटो : radio.jpg
विज्ञापन
झांसी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रसार भारती में कार्यरत 75 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा। इसे लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ये वो कर्मचारी हैं, जो पिछले कई सालों से कार्यरत हैं। आदेश आते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
विज्ञापन

लगभग तीस सालों तक काम करने के बाद भी स्थायी होने का कोई भी अंदेशा नजर नहीं आने पर इन कर्मचारियों ने सर्वोच्च न्यायालय की शरण ली थी। सालों सुनवाई होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रसार भारती को अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में आकाशवाणी केंद्र के स्टेशन डायरेक्टर कुंज बिहारी ने बताया कि प्रसार भारती के अधिकारियों द्वारा आदेश प्राप्त हुआ है। आदेश पर अमल करने के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। एक निश्चित फार्मूले के तहत नियमित किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक प्रसार भारती के पोर्टल आईएआरएस पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें