फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू के कृषि छात्रों ने देखे ड्रैगन फ्रूट और काली हल्दी के उत्पादन के तरीके, इंदिरा जैविक कृषि फार्म का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। कृषि जागरुकता अभियान के संयोजक डॉ. सत्यवीर सोलंकी की अगुवाई में कृषि विज्ञान संस्थान, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि छात्रों ने अंबाबाई स्थित इंदिरा जैविक कृषि फार्म का भ्रमण किया। इस दौरान तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करते हुए गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि गो आधारित कृषि समय की जरूरत है। उन्होंने रासायनिक खाद मुक्त खेती की सलाह देते हुए कहा कि प्रत्येक किसान को टिकाऊ खेती के साथ गो आधारित खेती को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन




छात्रों ने वहां भ्रमण करके ड्रैगन फ्रूट, अमरूद, काली हल्दी, एप्पल बेर, चना, सागौन, चंदन, स्ट्राबेरी, आंवला, संरक्षित टमाटर के उत्पादन के तरीके देखे। छात्रों ने सोलर एनर्जी सिस्टम एवं गोबर गैस संयंत्र के इस्तेमाल के तरीके भी समझे। मेधा फाउंडेशन के नीरेंद्र त्रिपाठी और वैभव कुमारी ने छात्रों के प्रश्न के जवाब भी दिए। प्रगतिशील किसान विनोद कुमार तिवारी ने पूरे जैविक कृषि फार्म का निरीक्षण कराया। इस दौरान श्याम खरे, पुष्पेंद्र यादव, कोमल, अंकित, अरुण, संदीप, दीपाली, ऋषिका, यामिका, प्राची, रमेश, राजदीप समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें