फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का कृषि फंड खर्च करने पर फंसा पेच, लौटा दी गई फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिषदीय स्कूलों को कृषि फंड के तौर पर मिलने वाली मोटी रकम को खर्च करने को लेकर पेच फंस गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस फंड की मदद से कई कार्य कराने की योजना तैयार की थी लेकिन, इसको वित्तीय मंजूरी नहीं मिल सकी है। अब शिक्षा विभाग इस फंड को खर्च करने के लिए शासनादेश की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

जनपद में 40 स्कूलों के पास कृषि भूमि है। इस भूमि पर होने वाली खेती से स्कूलों के पास कृषि फंड के रूप में करोड़ों की रकम जमा हो चुकी है। इस रकम को स्कूलों में कायाकल्प संबंधी कार्यों में खर्च किए जाने पर विचार किया गया था। जिस पर प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और खंड शिक्षा अधिकारियों ने कार्य योजना भी बना ली थी। लेकिन फंड को खर्च करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर मंजूरी नहीं मिल सकी। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिक्षा विभाग को कृषि फंड खर्च करने से संबंधित शासनादेश ढूंढकर लाने के लिए कह दिया है। वहीं शिक्षा विभाग के बाबू और अधिकारी शासनादेश ढूंढने में लग गए हैं।
विज्ञापन

कृषि फंड बिना अनुमति खर्च नहीं किया जा सकता है, लिहाजा खर्च संबंधित शासनादेश ढूंढा जा रहा है। - नीलम यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें