फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कृषि विभाग ने की बीज की दुकानों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेरा। कृषि विभाग की अचानक हुई छापेमारी से सोमवार को कटेरा कस्बे में बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के बीच हड़कंप मच गया। विभागीय टीम ने लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई की भनक लगते ही बिना वैध लाइसेंस के कारोबार संचालित करने वाले कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए। मुख्य बाजार और पड़रा रोड स्थित अधिकांश बीज एवं कीटनाशक दुकानों के शटर बंद मिले। उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शरद चंद्र मौर्य, एसटीए इंद्रपाल सिंह की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि कटेरा कस्बे में वर्तमान में केवल तीन बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के पास ही वैध लाइसेंस है। निरीक्षण के दौरान दुकानों के लाइसेंस, विक्रय अभिलेख, बिल व उत्पादों की गुणवत्ता संबंधी दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें