फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि : तीन साल में तीन गुना हुईं पीएचडी की सीटें, इस साल भी बढ़ेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तीन साल में पीएचडी की सीटें तीन गुना बढ़ गई हैं। इस सत्र में 30 सीटों पर शोधार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस साल भी पीएचडी की सीटों में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में देश भर से परीक्षार्थी स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई करने आते हैं। यहां पर पीएचडी में प्रवेश के लिए भी छात्र-छात्राओं में काफी होड़ रहती है। मौजूदा समय में जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पैथोलॉजी, एंटोमोलॉजी, वेजिटेबल साइंस, फ्रूट साइंस, फ्लोरी कल्चर एंड लैंड स्केपिंग, सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफॉरेस्ट्री, फॉरेस्ट प्रोडक्ट्स एंड यूटिलाइजेशन, एग्रोनॉमी, सॉयल साइंस, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन विषय में कृषि विश्वविद्यालय पीएचडी करवा रहा है। इन सभी विषयों को मिलकर 30 सीटें हैं। जबकि, सत्र 2023-24 में 20 और 2022-23 में पीएचडी की 10 सीटें थीं। अब सत्र 2025-26 में भी कई विषयों में पीएचडी की सीटें बढ़ सकती हैं। ं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें