फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Thu, 11 Jul 2019 04:40 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
अग्रवाल समाज के सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे दुल्हा दुल्हन से साथ समाज के लोग। अ
विज्ञापन

अग्रसेन मैरिज ब्यूरो की ओर से बुधवार को तुलसा विवाह घर में आयोजित अग्रवाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नौ जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। अतिथियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद वर- वधू के पाणिग्रहण संस्कार कराए गए, जिसमें विष्णु- दीक्षा, रामकुमार- आराधना, सौरभ- नेहा, सौरभ- प्रीति, सोनल- रश्मि, नीरज- प्रीति, नीरज- रश्मि, प्रेमनारायण- पूनम, सत्येंद्र- दीप्ति, शुभम- मुस्कान एक दूजे के हो गए। नव दंपतियों को संस्था की तरफ से अलमारी, पलंग, गद्दा, फ्रिज, मंगलसूत्र, कूलर, कुर्सी, मिक्सी आदि उपहार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सरपंच अनिल अग्रवाल, उप सरपंच रमेश सर्राफ, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, मुन्नालाल ठेकेदार, रमेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल शाहजहांपुर, नंद किशोर, राजकुमार टकरासी, देवेंद्र पसारी, मुकेश, राजेंद्र रजा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय हौजरी, सतीश जुम्मी व आभार राजू बजरंगी ने व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें