फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती पर नहीं निकलेंगी शोभा यात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस से बचाव के कारण इस बार महाराजा अग्रसेन की जयंती पर महानगर में शोभा यात्राएं नहीं निकलेंगी। अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन की भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना करेगा और सुंदर कांड का पाठ आयोजन करेगा। वहीं, कुछ समाज सेवी संगठनों ने ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की योजना बनाई हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा पर प्रतिवर्ष अग्रवाल समाज एवं समाज के कई संस्थाओं द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जाती है। सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होती है और गाजे - बाजे के बीच शोभा यात्राएं सदर, शहर तथा सीपरी में निकाली जाती है। सदर बाजार अग्रवाल समाज के महामंत्री संजय कनौडिया ने बताया कि इस बार कोरोना के कारण शोभायात्रा नहीं निकाली जाएंगी। अग्रसेन भवन में सुंदर कांड का पाठ और प्रसाद वितरण होगा। इधर अग्रवाल पंचायत के सरपंच अनिल अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। चौधरयाना स्थित महंत के मंदिर में हवन, पूजन होगा।
इधर सीपरी बाजार अग्रवाल समाज के सदस्य गोपाल कृष्ण बंसल ने बताया कि शोभायात्रा नहीं निकलेगी। खालसा स्कूल के समीप विवाह वाटिका में जयंती पर सुंदर कांड का पाठ और पूजा होगी। उधर, अग्रवाल वूमंस क्लब के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती एवं नवरात्र के अवसर पर 17 और 18 अक्तूबर को फैंसी ड्रेस, रंगोली, डांडिया की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं होगी। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष संध्या अग्रवाल ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में कई जिलों के बच्चे एवं महिलाएं हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें