संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर नगर में विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी मंदिर से मोटरसाइकिल रैली निकालकर किया गया।
यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रसेन गेट पहुंची, जहां विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने गेट का लोकार्पण किया। इसके बाद रैली अग्रसेन चौक पहुंची। एमएलसी रामतीर्थ सिंघल और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया। मंचीय कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। आयुष श्रीवास ने महाराजा अग्रसेन के जीवन मूल्यों और समाज की एकजुटता पर प्रकाश डाला। रामतीर्थ सिंघल ने उनकी जीवनी के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से रखा।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री विजय अग्रवाल, चंद्रप्रकाश असाटी, श्रीराम अग्रवाल, उपासना अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, राशि अग्रवाल, राधा अग्रवाल, सुधा बजाज, पूनम अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, किरण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।