फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए जमीन पर तड़पती रही गर्भवती महिला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
agonize for tratment
विज्ञापन
झांसी। जिला महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से अस्पताल के रैन बसेरे के सामने जमीन पर तडपती रही। लेकिन अस्पताल में मौजूद चिकित्सक व कर्मचारियों ने प्रसूता को देखने तक की जहमत नहीं उठाई। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बिना देखे ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वायरल वीडियो में गर्भवती दर्द से कराह रही है व परिजन दिलासा देते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो 6 व 7 सितंबर की दरमियानी रात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में गर्भवती महिला (29) जमीन पर लेटी दर्द से कराह रही है। लेकिन उस महिला को देखने के लिए अस्पताल का कोई भी चिकित्सक व कर्मचारी नहीं आया बाद में गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीपरी क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कोरोना जांच रिर्पोट नहीं होने के कारण महिला को जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों द्वारा महिला अस्पताल में लाया गया। परिजनों के अनुसार मौजूद चिकित्सक व कर्मचारियों ने महिला को देखना तक उचित नही समझा। बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया। इस संबंध में जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वीडियो व शिकायत मिलने पर तुरंत ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें