फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार के दफ्तर आएंगे हर बार

Sat, 30 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
amar ujala camp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ग्वालियर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय का भ्रमण कर अखबार की बारीकियां जानी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कहा कि मौका मिला तो वह बार-बार अखबार के दफ्तर आएंगे।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के जरिए अहम जानकारियां दी गईं। छात्र-छात्राओं को खबर लेखन से लेकर प्रकाशन तक के बारे में बताया गया। मशीन रूम में जाकर उन्होंने अखबार की छपाई का तरीका भी देखा। विद्यार्थियों को बताया गया कि एक सेकेंड में बारह कॉपियां छप जाती हैं, तो सभी दंग रह गए। इसके अलावा भी उन्हें बताया गया कि किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद अखबार छपता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यालय आकर विद्यार्थी बहुत उत्साहित नजर आए। छात्रों ने कहा कि भविष्य में अगर उन्हें दोबारा कार्यालय आने का मौका मिला, तो वह ऐसा सुनहरा अवसर कभी नहीं गंवाएंगे। छात्रों को एक शीट में पेपर डिजाइन करने का भी मौका मिला। सभी ने अपनी शीट पर खूबसूरत पेज डिजाइन किया।

- अनूठा टीम वर्क देखा
छात्र कार्तिकेय शर्मा प्रेस का भ्रमण कर रोमाचिंत नजर आए। उन्होंने बताया कि लोगों के हाथों में पहुंचने वाले अखबार के पीछे लंबा टीम वर्क छुपा रहता है। यह अपने आप में अनूठा अनुभव है।
विज्ञापन


- पहली बार देखी प्रिंटिंग
छात्र अभिनव आर्य ने कहा कि पेपर कैसे प्रिंट होते हैं? यह अब तक देखने को नहीं देखा था। एक अखबार कई लोगों की मेहनत का परिणाम होता है। यह अब पता चला।

- बेहद माडर्न है टेक्नोलॉजी
छात्रा खुशी सोहनी प्रिंटिंग को देखकर खासी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि अखबार छापने में इतनी मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


- अच्छा अनुभव रहा
छात्रा तनिष्का राजपूत ने कहा कि प्रेस विजिट जीवन का एक अच्छा अनुभव रहा। इससे अखबार हाथ में आने से पहले की सभी जानकारियां मिल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें