फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में जीतने के बाद सपा ने दंगा करवाना शुरू कर दिया : स्वतंत्र देव

Mon, 09 Dec 2024 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बोले - 2017 के पहले माथे पर टीका लगाकर किसी कार्यालय में जाने वालों का नहीं होता था काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोकसभा में जीतने के कारण सपा ने प्रदेश में दंगा करवाना शुरू कर दिया। उससे पहले हिंदू-मुसलमान यूपी में शांति से रह रहे थे। हालांकि, 2027 में सपा की सरकार प्रदेश में नहीं आएगी। योगी सरकार में विकास के साथ-साथ जनता सुरक्षित भी है। रविवार को वह विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
स्वतंत्र देव ने कहा कि जब-जब सपा की सरकार राज्य में रही, तब-तब गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर रहा। 2017 के पहले कोई व्यक्ति माथे पर टीका लगाकर किसी कार्यालय में जाता था तो उसका कोई काम नहीं होता था। सपा सरकार में अगर यादव को कोई मुसलमान पीट देता था तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास, सुशासन, जनकल्याण की योजनाओं के नाम पर वोट दिया है। प्रदेश में भी घर-घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार छह लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी हैं। सड़कों का जाल बिछाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री ने भी कहा - ‘बंटेंगे तो कटेंगे’

स्वतंत्र देव ने भी मुख्यमंत्री का नारा बंटेंगे तो कटेंगे दोहराया। साथ ही कहा कि मिलकर रहेंगे तो नेक रहेंगे, सेफ रहेंगे। आज दूसरे देशों की स्थिति क्या है, ये सबके सामने है। एक सवाल के जवाब में बोले कि अखिलेश सरकार में सपाई डीआईजी को सिपाही समझते थे मगर भाजपा सरकार में सपाई सिपाही को डीआईजी समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें