फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चाचा के बाद एक साल के भतीजे की भी थमीं सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक साल के बालक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, एक दिन पहले चाचा की सांसें थम गईं थीं। वहीं, बालक के माता-पिता का इलाज जारी है। एक के बाद एक हुईं दो मौतों से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बड़ागांव थाना इलाके में मंगलवार को हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो और एक बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना में बाइक सवार बड़ागांव के मोहल्ला तकियापुरा निवासी विक्रम, उसकी पत्नी मनीषा, एक साल का बेटा ध्रुव और विक्रम का छोटा भाई मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चारों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार को इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई थी। इसके अगले दिन बृहस्पतिवार को एक साल के भतीजे ध्रुव ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को हाईवे पर अनियंत्रित हुए ट्रक ने पहले एक ऑटो और फिर बाइक में टक्कर मार दी थी। इसके बाद ट्रक सड़क के पास बन रहे एक मकान की चहारदीवारी को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा था। घटना में दस लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। जबकि, आठ का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें