फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अग्निकांड के बाद आज से नर्सिंग होमों का फायर ऑडिट होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में अग्निकांड के बाद शनिवार से नर्सिंग होमों में फायर ऑडिट शुरू होगा। अग्निशमन विभाग 20 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करेगा। विद्युत सुरक्षा की भी पड़ताल होगी।



मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में 15 नवंबर को आग लगने के बाद 10 नवजातों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद इलाज के दौरान भी आठ नवजातों की जान चली गई थी। घटना के तुरंत बाद ही शासन ने नए सिरे से भी सरकारी और निजी अस्पतालों का विद्युत और फायर ऑडिट करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार से अग्निशमन विभाग झांसी के नर्सिंग होमों का फायर ऑडिट शुरू कर देगा। शासन की ओर से ही 20 बिंदुओं पर ऑडिट कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें आग से बचाव के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म, हाइड्रेंट, हॉज पाइप से लेकर आकस्मिक द्वार की स्थिति और स्टाफ को आग से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया है या नहीं, ये सब शामिल है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि तय बिंदुओं पर जांच करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना एनओसी चल रहे हैं 43 नर्सिंग होम



झांसी में लगभग 150 निजी अस्पताल हैं। मौजूदा समय में 43 नर्सिंगहोमों के पास फायर की एनओसी ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग भी इन्हें नोटिस देकर भूल जाता है। अब तक एक भी नर्सिंग होम के खिलाफ जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की है।

इन प्रमुख बिंदुओं की होगी जांच



.......................................

- अग्निशमन यंत्र की स्थिति, फायर अलार्म है या नहीं



- फायर अलार्म, हाइड्रेंट की पिछले तीन माह में जांच हुई या नहीं

- अस्पताल में पिछले छह महीने में विद्युत लोड का ऑडिट हुआ या नहीं



- ऑक्सीजन सिलिंडर सुरक्षित स्थान पर रखे गए हैं या नहीं

- स्मॉक डिटेक्टर और फायर अलार्म की स्थापना है या नहीं



- अस्पताल में कहीं सिंगल सर्किट से हाईपावर की डिवाइस तो नहीं जुड़ी है

- आईसीयू, ओटी में स्प्रिंकलर सिस्टम, हॉज पाइप स्थापित हैं या नहीं



- आग से बचाव के लिए फायर एग्जिट है या नहीं, है तो स्थिति क्या है

- स्टाफ को आग से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया है या नहीं



- आपातकालीन प्रकाश की व्यवस्था है या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें