फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सेमरी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद घायल मां ने भी मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। उसकी बेटी की हालत अभी भी नाजुक है। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




बड़ागांव निवासी संजीव नामदेव का इकलौता बेटा कपिल नामदेव (23) सोमवार सुबह अपनी मां द्रोपदी (50) एवं बहन प्रियांशी (27) को बाइक से लेकर मोंठ के कुम्हरिया गांव स्थित ननिहाल गया था। यहां उसके नाना की तबीयत खराब थी। उनको देखकर तीनों शाम को घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झांसी-कानपुर हाईवे पर सेमरी टोल प्लाजा के आगे सड़क पर ट्रक खड़ा था। उनकी बाइक पीछे से ट्रक में घुस गई। अत्यधिक चोट आने से कपिल की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि द्रोपदी एवं प्रियांसी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मंगलवार को द्रोपदी ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में दो मौत ने परिजनों को झकझोर डाला। बेटा कपिल बीटेक कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें