फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन के बाद घोषित होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

Wed, 11 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
congress, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
राहुल गांधी के विदेश दौरे से वापस आने के बाद अब कांग्रेस का आल इंडिया अधिवेशन होगा। इसके बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित होंगे।
विज्ञापन

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 11 जनवरी को होने वाले अधिवेशन में विधानसभा चुनावों पर चर्चा होगी तथा आगामी रणनीति को लेकर विचार मंथन किया जाएगा। टिकट घोषित करने को लेकर कार्यकर्ताओं में जिज्ञासा है कि किस उम्मीदवार को कहां से चुनाव मैदान में उतारा जाता है। संभावना जताई जा रही है कि 15 जनवरी तक सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित हो जाएंगे। वहीं, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव ने गरौठा विधानसभा से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इस तरह अब गरौठा सीट से दो उम्मीदवारों के नाम शेष रह गए हैं। इसमें राधे पाल और शिवनारायण सिंह शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि उनका नाम पैनल में झांसी और ललितपुर दोनों विधानसभा सीटों पर था, लेकिन उन्होंने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। 
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें