फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सात फेरे लेने के बाद लाल जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोतीबाई राजाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहुंची थी छात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। छात्राओं का शिक्षा के प्रति रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। शिक्षा से एक नहीं दो-दो कुल का नाम रोशन होता है। शनिवार को एक छात्रा अपनी शादी की रस्में छोड़ गरौठा के मोतीबाई राजाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंची। यह देखकर सभी आश्चर्य चकित रह गए। इसके साथ ही छात्रा की सभी ने सराहना की। मोतीबाई राजाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान ग्राम दुरखुरु निवासी छात्रा संध्या कुमारी अपनी सहेली करिश्मा और सीमा के साथ अचानक शादी के जोड़े में महाविद्यालय पहुंची। सभी उसकी ओर देखने लगे क्योंकि उसे एमए द्वितीय सेमेस्टर में राजनीति विज्ञान का पेपर देना था। छात्रा ने बताया कि अभी शादी की रस्म पूरी नहीं हुई है लेकिन पेपर की वजह से वह चली आई है। घर पहुंचकर बाकी शादी की रस्में पूरी कर विदाई होगी। संध्या कुमारी का विवाह मप्र के निवाड़ी निवासी शिवराज सिंह से हुआ है। संध्या कुमारी शादी के बाद भी शिक्षा को जारी रखना चाहती है। संध्या कुमारी ने बताया कि उसका पेपर अच्छा गया। परीक्षा केंद्र के बाहर पति शिवराज सिंह व भाई प्रतीक्षा करते रहे, परीक्षा पूर्ण होने पर शिवराज सिंह फूलों से सजी गाड़ी में बैठकर अपने घर जाने के बाद पति के साथ ससुराल विदा होकर चली गई। महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. राजा भइया ने बताया कि दुल्हन के परीक्षा देने की जानकारी का सुबह ही पता चल गया था। दुल्हन को कोई परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखा गया, क्योंकि शादी के जोड़े में चलना कठिन होता है। दुल्हन ने अन्य परीक्षार्थियों की भांति परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें