फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार काम पर लौट आए आंदोलित रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वैगन मरम्मत कारखाने में इंसेंटिव बोनस की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहा आंदोलन शुक्रवार को खत्म हो गया। प्रयागराज से आए मुख्य कार्मिक अधिकारी अवधेश कुमार ने कर्मचारियों से वार्ता करके सुनवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद आंदोलित रेलकर्मी काम पर वापस लौट आए। शुक्रवार देर शाम से वर्कशाप में काम आरंभ हो गया। वर्कशाप के अंदर अब शांतिपूर्ण माहौल दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देर-रात भारी हंगामे के बाद शुक्रवार सुबह भी कारखाना में गहमा-गहमी रही। लाठी चार्ज से नाराज सैकड़ों कर्मचारी कारखाना गेट पर ही धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी इसमेें शामिल हुईं। पूरे परिसर के भीतर एवं बाहर आरपीएफ समेत पुलिस बल भी तैनात किया गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे मुख्य कार्मिक अधिकारी अवधेश कुमार, कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में आंदोलित कर्मचारियों से वार्ता आरंभ हुई। मुख्य कार्मिक अधिकारी ने कर्मचारियों को नियमों के तहत सुनवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने किसी कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न किए जाने की बात भी कही। इस पर कर्मचारी काम पर वापस लौटने पर राजी हो गए।
बता दें, इंसेंटिव बोनस की मांग को लेकर बुधवार से कारखाना कर्मचारी टूल डाउन हड़ताल पर थे। बुधवार को ही आंदोलन विस्फोटक हो गया था। आंदोलित कर्मचारियों को समझाने पहुंचे वरिष्ठ खंड अभियंता को पीट दिया था। इसके बाद कारखाना प्रबंधन ने अनुशासनहीनता के आरोप में यूनियन उपाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। इसके बाद से कर्मचारी एवं कारखाना प्रबंधन आमने-सामने आ गया। बृहस्पतिवार रात आरपीएफ एवं पुलिस ने आंदोलित कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे हालत और बिगड़ गए। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्कशाप पहुंच गए हालांकि अफसरों के समझाने-बुझाने के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौटने को राजी हो गए। शुक्रवार देर-शाम वर्कशाप के अंदर काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें