फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला की हत्या कर बोरे में भरकर फेंकी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। महिला की हत्या कर उसका शव बोरे में भरकर प्रेमनगर थाना इलाके में फेंक दिया गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार को दिन भर पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही और संदिग्धों से भी पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली ही बने हुए हैं।

रविवार की सुबह कुछ लोग रेलवे कॉलोनी में आरओ प्लांट के पास की झाड़ियों में अपने जानवर चरा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर वहां नाले में पड़ी एक सफेद रंग की बोरी पर पड़ी। बोरी में महिला की लाश थी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इस पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को बोरे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाया और महिला के शव की पहचान की कोशिश की, परंतु उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस घटना स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालती रही। संदिग्धों से भी पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोरी के अंदर एक महिला का शव मिला है। महिला की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन




महिला के हाथ पर गुदा है राजकुमार

महिला की उम्र लगभग पचास साल आंकी गई है। महिला के दाएं हाथ में अंग्रेजी में राजकुमार गुदा हुआ है। जबकि, बाएं हाथ में अंग्रेजी में एस गुदा हुआ है और एक स्टार भी बना हुआ है। महिला ने पीले रंग की साड़ी और काले रंग का स्वेटर पहन रखा है। महिला के सिर पर पीछे की ओर चोट के निशान हैं, जिससे माना जा रहा है कि सिर पर प्रहार कर महिला की हत्या की गई है। इसके अलावा शव से सड़ांध नहीं आ रही थी और शव सही सलामत अवस्था में था, जिससे महिला की हत्या कर शव बीती रात ही फेंके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस से सभी संपर्क साधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें