फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: माता-पिता के बाद तीन साल की मासूम ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। उल्दन थाना इलाके में शनिवार दोपहर में हुई सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत हो गई थी। जबकि, हादसे में घायल उनकी तीन साल की बेटी की रविवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊरानीपुर थाना इलाके के लुहरगांव निवासी विक्रम कुशवाहा उर्फ मानवेंद्र (25) शनिवार को बाइक से अपनी ससुराल से लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी विनीता, तीन साल की बेटी सुहानी और चार महीने का बेटा भी था। रास्ते में बंगरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें दंपती और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल लाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में दंपती ने दम तोड़ दिया था। उनकी बेटी सुहानी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि, चार माह का बेटा पूरी तरह से सुरक्षित है। हादसे के दरम्यान वह मां की गोद में था। कार की टक्कर लगते ही मां ने उसे अपनी गोद में छुपा लिया था, जिससे वह सुरक्षित बच गया। एक ही परिवार में तीन मौतें होने के बाद पूरे लुहरगांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें