फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जुलाई के बाद शुरू होंगी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक, परास्नातक के अंतिम वर्ष के एक लाख छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 25 जुलाई के बाद शुरू होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना के चलते इस पर पेपर के पैटर्न में भी बदलाव किया जा रहा है। दीर्घ की जगह बहु विकल्पीय प्रश्न ज्यादा पूछे जाएंगे। ऐसे में ओएमआर शीट पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह इस बार भी स्नातक, परास्नातक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। ऐसे में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में पढ़ रहे अंतिम वर्ष के लगभग एक लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं होनी हैं। अभी कोरोना की दूसरी लहर बिल्कुल थमी हुई है, जबकि, तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बीयू प्रशासन 15 अगस्त से पहले परीक्षाएं करा लेने पर विचार कर रहा है। इसलिए जुलाई के अंतिम सप्ताह यानी 25 जुलाई के बाद परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं जल्दी हो जाएं, ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने जा रहा है। इस बार बीयू ओएमआर शीट पर परीक्षा कराएगा। कई प्रश्न बहु विकल्पीय आएंगे। ताकि, विद्यार्थियों को ज्यादा देर तक केंद्र में बैठकर लिखना न पड़े। कुछ कोर्सों में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
जुलाई के आखिरी सप्ताह से कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इस बार ज्यादातर कोर्सों में बहूविकल्पीय प्रश्नों को भी शामिल किया जाएगा। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें