फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क निर्माण के लिए अधिवक्ता ने स्थायी लोक अदालत में दायर किया वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला तालाबपुरा में मांग के बाद भी सड़क निर्माण निर्माण नहीं होने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अधिवक्ता ने स्थायी लोक अदालत में वाद दायर कर नगर पालिका के माध्यम से उसके मोहल्ले की गली में सड़क डलवाए जाने की मांग की है। स्थायी लोक अदालत ने नगर पालिका को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता भगवत प्रसाद पाठक ने स्थायी लोक अदालत में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मोहल्ला तालाबपुरा में घर बनाकर 2013 से निवास कर रहे हैं। वह नियमित रूप से भवन कर भी देते हैं। पिछले तीन सालों से वो पालिका से मांग कर रहे हैं कि उनके मकान से मोनू जैन के मकान तक सीसी सड़क बनवाई जाए। सड़क नहीं बनने से यहां पानी भर जाता है। इससे आमलोगों को परेशानी होती है। इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका को आदेशित किया, जिस पर उसकी नगर पालिका प्रशासन से भी बात हुई, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। इस पर उसे स्थायी लोक अदालत की शरण लेनी पड़ी। इस मामले की अगली सुनवाई नौ जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें