फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब अन्य लोगों के साथ नहीं होगा किशोरों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग से बूथ की व्यवस्था कर दी गई है। जबकि, अभी तक सामान्य लोगों के साथ ही किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा था, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए टीकाकरण कराने की अनुमति को प्रदान किया है। जिससे अन्य लोगों के साथ ही किशोरों का भी टीकाकरण किया जा रहा था। जिसके चलते किशोरों के टीकाकरण के दौरान कर्मचारियों के साथ ही टीकाकरण कराने वाले किशोरों को भी परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा था। परेशानियों का देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा टीकाकरण को अलग करने की योजना को तैयार किया था। जिसके तहत हार्ट सेंटर में एक अतिरिक्त कमरे को किशोरों के टीकाकरण के लिए आरक्षित करते हुए चिकित्सक सहित कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दिया गया है। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि किशोरों के लिए अस्पताल में अलग से टीकाकरण की व्यवस्था करते हुए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें