फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू की साढ़े पांच हजार सीटों पर प्रवेश आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों के व्यावसायिक कोर्सों की साढ़े पांच हजार सीटों पर बृहस्पतिवार से प्रवेश शुरू होंगे। छात्र-छात्राओं को बीयू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 20 जून तक फॉर्म भरने का मौका होगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड कैंपस में 103 व्यावसायिक कोर्स चलते हैं। इनमें कुछ कोर्स कॉलेजों में भी संचालित हैं। 45 कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा देनी पड़ेगी। जबकि, 58 पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश मिलता है।
इन सभी कोर्सों को मिलाकर विश्वविद्यालय में करीब साढ़े पांच हजार सीटें हैं। पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो इन सीटों के सापेक्ष साढ़े बारह हजार आवेदन आए थे।
विज्ञापन

अब बीयू प्रशासन कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक कोर्सों में सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें