फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पॉलिटेक्निक में पिछले साल के शुल्क पर ही होगा प्रवेश, नहीं हुई बढ़ोत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



लखनऊ। प्रदेश के राजकीय, निजी व पीपीपी मॉडल के पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए सत्र 2025-26 के प्रवेश शुरू हो गए हैं। पहले चरण में 55 हजार से ज्यादा छात्रों ने अपनी सीटें सुरक्षित की हैं। पॉलिटेक्निक संस्थानों में पिछले साल के ही शुल्क पर प्रवेश लिया जाएगा। इस साल भी किसी तरह की शुल्क वृद्धि नहीं की गई है। इससे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।



संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जीकप) प्रशासन ने कॉलेजों व छात्रों को निर्देश दिया है कि पूर्व में निर्धारित शुल्क ही उनसे लिया जाएगा। कोई भी शुल्क बढ़ाकर छात्रों से नहीं लेगा। परिषद सचिव ने कहा है कि ऑनलाइन काउंसलिंग से सीट आवंटित छात्रों से पिछले साल 2024-25 की भांति ही प्रवेश शुल्क जमा किया जाएगा।
विज्ञापन




संस्थाओं का प्रवेश शुल्क निर्धारित करने वाली मानक संस्था प्रवेश एवं फीस नियमन समिति की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश शुल्क में यदि कोई बदलाव किया जाता है तो छात्रों को अवशेष शुल्क आवंटित संस्थान में देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल निर्धारित प्रवेश शुल्क की विस्तृत जानकारी भी साझा की है, ताकि इसके अनुसार ही शुल्क लिया जाए।
विज्ञापन




उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर अभ्यर्थी अपनी सीट को फ्लोट (आगे बढ़ाना) करना चाहता है तो भी उन्हें निर्धारित 3250 रुपये सीट स्वीकार व सुरक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। यदि अभ्यर्थियों ने ऐसा नहीं किया तो वह अगले चरण की काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थी सीट फ्लोट करने के लिए भी निर्धारित शुल्क जमा करें, जिसे प्रवेश लेने वाली संस्था को परिषद द्वारा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें