फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से निपटने को प्रशासन तैयार

Tue, 12 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गर्मी के मौसम में सूखे की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए इससे निपटने की रणनीति प्रशासन ने तैयार कर ली है। सूखे के कारण प्रमुख रूप से पेयजल की समस्या खड़ी होती है। इसके लिए डार्क जोन में टैंकर से सप्लाई कराने व अन्य क्षेत्रों में हैंडपंप, नलकूप आदि के माध्यम से पानी मुहैया कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


सीडीओ संजय कुमार ने बताया कि सूखे की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पूरे जिले में 53 गांव चिह्नित किए गए हैं, जो डार्क जोन में हैं। इन गांवों में भूगर्भ जल की स्थिति दयनीय है। यहां पानी की समस्या आने पर टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने 57 नये टैंकर खरीदने के लिए शासन को पत्र लिख दिया है। इसके अलावा 200 हैंडपंप रीबोर के लिए चिह्नित किए गए हैं। 400 नये हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मगरपुर के पास दो सौ मीटर गहरा बोर कराकर नलकूप स्थापित किया जा रहा है, जिससे मगरपुर, खिसनी बुजुर्ग, खिसनी खुर्द आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। साथ ही शासन को पत्र लिखकर राज्य वित्त आयोग का पैसा पेयजल समस्या से निपटने में खर्च करने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मवेशियों के लिए चारे की कमी नहीं आने दी जाएगी। अभी 600 क्विंटल चारे का स्टॉक है और शासन ने एक करोड़ रुपये चारा खरीद के लिए दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नाम छूटने की 1435 शिकायतें आई हैं, जिनकी जांच कराई जा रही हैं। वहीं मनरेगा में 6548 नये जॉब कार्ड धारक बनाए गए हैं।

अति कुपोषित बच्चों के माता-पिता को मिलेगी समाजवादी पेंशन
झांसी। अति कुपोषित बच्चों के माता-पिता को समाजवादी पेंशन का लाभ मिलेगा। बच्चों के पोषण में आर्थिक समस्या न आए इसके लिए यह फैसला लिया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अब तक 1200 परिवारों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें शीघ्र ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें