फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पेट्रोल पंपों की जांच के लिए प्रशासन ने बनाईं चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला आपूर्ति विभाग के अफसरों की ढिलाई से पेट्रोल पंपों पर जनसुविधाएं बदहाल होने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने पेट्रोल पंपों की जांच के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं, जो बृहस्पतिवार से छापेमार कार्रवाई करने निकलेंगी।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति विभाग की डीएसओ समेत कई जिम्मेदार अफसर बैठते हैं, जो समय-समय पर चेकिंग का दावा करते हैं मगर पेट्रोल पंपों के हालात से ऐसा कतई नहीं दिखता। यही वजह है कि शहर के बीचोबीच के पेट्रोल पंपों पर ही हवा और शौचालय की व्यवस्था पूरी तरह से हवाहवाई है। अधिकांश पंपों पर पेट्रोल की शुद्धता जांचने तक का पेपर नहीं है। बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो जिला प्रशासन ने छापेमार कार्रवाई की योजना बनाई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पेट्रोल पंपों की जांच के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं, जो बृहस्पतिवार से छापेमार कार्रवाई करेंगी। जिला आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारी बुधवार को पेट्रोल पंपों की जांच के नाम पर कभी बैठक तो कभी कार्यालय की व्यस्तता का हवाला देते रहे। दावा किया कि शाम को टीम जांच करने के लिए निकलेगी मगर कोई कुछ नहीं किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें