फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के बाबुओं के बदले जाएंगे पटल

Sun, 05 Jul 2015 12:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विकास भवन स्थित आधा दर्जन से अधिक कार्यालयों में कई वर्षों से एक ही पटल पर जमे बाबुओं का पटल परिवर्तन होगा। बाबुओं की मनमानी पर लगाम कसने के लिए सीडीओ के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। संस्तुति के लिए सूची डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन



मालूम हो कि विकास भवन में पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, लघु सिंचाई, विकलांग कल्याण, आंगनबाड़ी, सहकारिता समेत कई विभागों में बाबू लंबे अर्से से एक ही पटल पर जमे हैं। पटल परिवर्तन नहीं होने से विभागीय काम प्रभावित हो रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की समस्या का निराकरण करने में भी बाबू एक पटल से दूसरे पटल पर दौड़ाते हैं। बाबुओं की इस हरकत के संबंध में कई बार मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार को शिकायत प्राप्त हो चुकी है। इसी के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने जिला विकास अधिकारी राम सेवक को विभिन्न विभागों में तैनात बाबुओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कौन सा बाबू कितने वर्षों से एक ही पटल पर जमा है, उसका उल्लेख सूची में करने को कहा है। मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार पटल परिवर्तन होने से कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। साथ ही अन्य पटल पर होने वाले कार्यों के बारे में भी बाबूओं को जानकारी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें