झांसी। रविवार को विश्व हिंदू महासंघ का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ, जिसमें हिंदुओं को जातिवाद और क्षेत्रवाद में न बंटने की ताकीद देते हुए एकजुटता का संदेश दिया गया। इसके अलावा भाजपा से योगी आदित्यनाथ को सीएम प्रोजेक्ट करने की मांग की गई।
दीनदयाल सभागार में आयोजित सम्मेलन में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ की ओर देख रही है। भाजपा को बगैर देर किए योगी को सीएम प्रोजेक्ट कर देना चाहिए। यूपी में क्रांति की लहर चल पड़ी है। सत्ता का पलटना तय है। आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदुओं को बांटने की कोशिश होगी। हिंदू एकजुट रहें।
योगी के नेतृत्व में आने वाले समय में आतंक और दहशत की दुकानें बंद हो जाएंगी। प्रदेश में अगली सरकार भ्रष्टाचारियों की नहीं, चरित्रवानों की बनेगी।
इस मौके पर जे. के. सिंह, डॉ. आशीष अग्निहोत्री, हाकिम सिंह राजपूत, सुमित कटियार, मनीष श्रीवास्तव, अतुल सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, रवि शंकर अगरिया आदि मौजूद रहे।