फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने वेतन रोका

Wed, 27 May 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने नुमाइश ग्राउंड के सामने और स्टेडियम के पीछे से निकले नाला की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मस्टर रोल में 10 के सापेक्ष दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अपर नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को दोनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्टेडियम के पीछे हो रहे नाला सफाई के दौरान उन्होंने मस्टर रोल के आधार पर जांच की तो दो कर्मचारियों को कार्य स्थल से गायब पाया। सफाई निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव से उक्त दोनों कर्मचारियों की जानकारी मांगी तो वह कोई उत्तर नहीं दे सके। उन्होंने सफाई निरीक्षक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वार्डों से लगातार नाला सफाई की शिकायत प्राप्त हो रही है कि कार्य क्षेत्र में लगे सफाई कर्मी निर्धारित समय से पहले ही  चले जाते हैं, जबकि, मस्टर रोल पर पूरी दिन की हाजिरी भरी जा रही है।  कर्मचारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित
झांसी। शासन के सख्त निर्देश के बाद भी कर्मचारी न अपनी सीट पर बैठ रहे हैं और न समय से कार्यालय आ रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार के आदेश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनुरुद्ध सिंह ने उपस्थिति पंजिका की जांच की। इस दौरान आरईएस विभाग के वरिष्ठ सहायक सृष्टि राज गुप्ता व कनिष्ठ सहायक सबाना सुल्तान गायब मिलीं।  दोनों कर्मचारियों को  कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें