फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र व दशहरा पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Wed, 05 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
roadways jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

नवरात्र व दशहरा पर रोडवेज 12 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। ताकि यात्रियों को सफर करने में कठिनाईयां न झेलनी पडे़ं। वर्तमान में सौ बसें नियमित संचालित हो रही हैं। 
गौरतलब है कि त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कानपुर सहित विभिन्न जिलों में आने - जाने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी दैनिक यात्रियों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो जाती है।
विज्ञापन

ऐेसे में लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना न करने पडे़, इसके लिए रोडवेज ने आठ अक्तूबर से नवरात्र व दशहरा के चलते अतिरिक्त बस सेवा संचालन करने का निर्णय लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह के मुताबिक जिस जिले तथा ग्रामीण अंचल के लिए डिमांड होगी, वहां के लिए स्टैंड पर तत्काल अतिरिक्त बस लगाई जाएगी। उनके अनुसार 12 अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। जो कानपुर, उरई, हमीरपुर, कोंच, समथर, गरौठा आदि क्षेत्रों के लिए दौडे़ंगी। 

रोडवेज की हेल्पलाइन 
बसों क ा टाइम टेबिल जानने और शिकायत के लिए रोडवेज की हेल्पलाइन सेवा संचालित है। इनमें 1800 1802877 टोल फ्री नंबर है। दूसरा 149 तथा व्हटशॉप नंबर 9415049606 है। 
विज्ञापन

बसें चलने की समीक्षा प्रतिदिन करेगा मुख्यालय
रोडवेज के मुख्यालय ने बसों के समय पर चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मुख्यालय प्रतिदिन बसों की समय की समीक्षा रिपोर्ट चेक करेगा। बसों के चलने में विलंब के कारण जानने के बाद संबंधित पर विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में बसों की धुलाई एवं साफ सफाई की भी सूचना देनी होगी। गौरतलब है कि पहले समीक्षा मासिक होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें