फिल्म इंडस्ट्री को भी पर्यटन नगरी ओरछा की खूबसूरती भा गई हैं। कई डायरेक्टर ओरछा का रुख कर रहे हैं। अभिषेक ओरछा के होटल ओरछा पैलेस एंड कंवेंशन सेंटर में स्टे करेंगे, वेब सीरीज की शूटिंग शुक्रवार से ओरछा के गांव मडोर में की जाएगी। इसके अलावा 19 तारीख को ओरछा के कंचना घाट पर भी वेब सीरीज का कुछ हिस्सा शूट किया जाएगा।
वेब सीरीज को लेकर अन्य अभिनेताओं के भी ओरछा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैं। ओरछा पैलेस में हरीओम पटेल और जैद शेख समेत तमाम स्टॉफ ने गुलदस्ता देकर अभिषेक का स्वागत किया। इससे पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन उनकी पत्नी अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी ओरछा आ चुके हैं।