फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटी मुस्कान: 20 घंटे बाद बरामद हुई आसाराम की अगवा बेटी, दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहा था अपहरणकर्ता

Sat, 26 Nov 2022 04:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

अपहरणकर्ता रानीपुर निवासी अशोक कुमार बच्ची के पड़ोस में रहने वाले सीताराम के भाई का साढू है। वह बच्ची को दिल्ली बेचने ले जा रहा था। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
पिता से मिल बच्ची के चेहरे पर लौटी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के टहरौली स्थित ग्राम खिल्लावरी निवासी किसान आसाराम उर्फ अरविंद की छह वर्षीय बेटी अंशिका का शुक्रवार की शाम पांच बजे अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ता रिश्तेदार बनकर बच्ची के घर पहुंचा था। परिवार के लोगों को भरोसे में लेकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। काफी देर बाद नहीं लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। 

विज्ञापन

इस पर पुलिस तत्काल बच्ची की तलाश में जुट गई थी। रात भर बच्ची की तलाश की जाती रही। शनिवार की दोपहर एक बजे पुलिस को बच्ची रेलवे स्टेशन पर दिखाई पड़ी। साथ में अपहरणकर्ता भी था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन

बता दें कि अपहरणकर्ता रानीपुर निवासी अशोक कुमार बच्ची के पड़ोस में रहने वाले सीताराम के भाई का साढू है। वह बच्ची को दिल्ली बेचने ले जा रहा था। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें