फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली कलाकारों को निखारने के लिए होगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
press confrence - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। कला और कलाकारों के लिए बुंदेलखंड किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा है, लेकिन अब बॉलीवुड में भी यहां की कला कला और संस्कृति दस्तक देने लगी है। बॉलीवुड के अभिनेता विनोद जायवंत इलाइट चौराहे के निकट स्थित स्पीड हाउस में 18 से 21 मई तक कलाकारों का ऑडीशन लेंगे। साथ ही यहां के कलाकारों के साथ दो शॉर्ट फिल्में भी बनाएंगे। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह यहां के कलाकारों को सशक्त मंच देना चाहते हैं। मुंबई के अन्य कलाकारों के साथ वह कलाकारों का ऑडीशन लेंगे। हर आयु वर्ग का कलाकार ऑडीशन में हिस्सा ले सकता है। चयनित कलाकारों के लिए दस दिवसीय वर्कशाप आयोजित होगी, जिसमें वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्मों में काम करने ट्रेनिंग देंगे। शॉर्ट फिल्म में टेक्निकल टीम मुंबई की होगी, जबकि अधिकतर कलाकार यहां से चयनित होंगे।  दरअसल, मशहूर फिल्म तेवर समेत तेलगु, मराठी और अंग्रेजी समेत 20 से अधिक फिल्मों में निगेटिव किरदार निभा चुके विनोद जायवंत अब बुंदेलखंड के कलाकारों के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। इस मौके पर उनके सहयोगी सुभाष एंड्रीस, मनीषा, सनी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें